{"_id":"6029d1db8ebc3ee8ff0c98d0","slug":"olympian-manish-rawat-wins-gold-in-35-walking-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष ने शुरुआती 35 किमी पैदल चाल में जीता सोना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मनीष ने शुरुआती 35 किमी पैदल चाल में जीता सोना
Mon, 15 Feb 2021 07:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:14 AM IST
सार
- देश में पहली बार किया गया इस स्पर्धा का आयोजन, कम प्रविष्टियों के चलते महिला वर्ग में नहीं हुई स्पर्धा
- 50 किमी पैदल चाल में पंजाब के गुरप्रीत बने विजेता, यूपी के राम बाबू को मिला रजत
विज्ञापन
मनीष रावत
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपियन मनीष रावत ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में पुरुषों की शुरुआती 35 किमी स्पर्धा में चैंपियन बने। उत्तराखंड के रावत (2:49.12 सेकंड) ने तमिलनाडु के गणपति कृष्णन को नौ मिनट के अंतर से पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
हालांकि वह अगले साल की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग मानक दो घंटे 35 मिनट के समय से बाहर ही रहे। विश्व एथलेटिक्स के टोक्यो ओलंपिक के बाद 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा हटाने के फैसले को देखते हुए देश में पहली बार 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा करवाई गई।
विज्ञापन
प्रविष्टियों की कमी की वजह से महिलाओं की स्पर्धा नहीं की जा सकी। पंजाब के 36 वर्षीय गुरप्रीत सिंह (3:59.42सेकंड) ने 50 किमी पैदल चाल का पीला तमगा व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ जीता।
विज्ञापन
गुरप्रीत का समय हालांकि टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाइंग समय तीन घंटे 50 मिनट से नौ मिनट ज्यादा रहा। उत्तर प्रदेश के राम बाबू दूसरे और गुजरात के सागर जोशी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 वर्ग की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश के विश्वेंद्र सिंह (42 मिनट 14 सेकंड) के साथ जीती। उत्तराखंड के परमजीत सिंह बिशी का रजत और मध्यप्रदेश के बजरंगी प्रजापति को कांसा मिला।
रेशमा बनीं चैंपियन : उत्तराखंड की रेशमा पटेल ने लड़कियों के अंडर-20 वर्ग की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा 49मिनट 28 सेकंड के साथ जीती। राजस्थान की गीता लोहार दूसरे और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति तीसरे स्थान पर रहीं।