{"_id":"5bf71a29bdec2241742bcda4","slug":"ntpc-ties-up-with-indian-archery-association-to-promote-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी भारतीय तीरंदाजी का नया प्रायोजक बना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एनटीपीसी भारतीय तीरंदाजी का नया प्रायोजक बना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
indian Archery Association
गैर-मान्यता प्राप्त भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने गुरूवार को एनटीपीसी लिमिटेड के साथ तीन साल का प्रायोजन करार किया है जिस दौरान कंपनी के पास सभी राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के प्रायोजन का अधिकार होगा।
विज्ञापन
यह साझेदारी राष्ट्रीय महासंघ के चुनाव से एक महीने पहले हुई है। खेल संहिता के उल्लंघन के कारण इस पर 2012 से प्रतिबंध लगा है। एनटीपीसी के पास इस दौरान अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने वाले भारतीय तीरंदाजों को किट और परिधान मुहैया करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
एएआई के प्रशासक और मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने एक बयान में कहा, 'इस साझेदारी से देश में तीरंदाजी को मजबूती मिलेगी और तीरंदाजी की दुनिया में भारत की पहचान बढ़ेगी।'
विज्ञापन