नोवाक जोकोविच के हमशक्ल ने विंटर ओलंपिक में जीता गोल्ड, मिलने के लिए बेताब हुआ दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्योंगचांग में हो रहे विंटर ओलंपिक में टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का हमशक्ल सामने आया है। पियरे वॉल्टियर नाम के इस ओलंपियन को देखकर हर कोई हैरान है। वॉल्टियर की न सिर्फ कद-काठी बल्कि चाल-ढाल हू-ब-हू नोवाक जोकोविच जैसी है।
खास बात यह है कि इस मौजूदा विंटर ओलंपिक में पियरे वॉल्टियर ने गोल्ड मेडल जीता है। वॉल्टियर ने यह पदक 'स्नोबोर्ड' में जीता है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद खुद जोकोविच ने इस खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है।
अपने ट्विटर अकाउंट पर हमशक्ल की सराहना करते हुए नोवाक ने लिखा, 'ऐतिहासिक जीत के लिए वॉल्टियर को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं खुद वॉल्टियर से मिलने के लिए बेताब हूं।' नोवाक ने फ्रेंच ओपन के दौरान रोनाल्ड गैरोस में वॉल्टियर को आने के लिए आमंत्रित भी किया।
इससे पहले नोवाक की तरह दिखने वाले वॉल्टियर ने कहा था, 'जब कभी मैं टेलीविजन पर जोकोविच को खेलते हुए देखता हूं तो मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे मैं खुद कोर्ट में खेल रहा हूं।' इन दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात अब फ्रेंच ओपन के दौरान रोनाल्ड गैरोस में होगी। बता दें कि आगामी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 27 मई से 10 जून तक खेला जाएगा।