फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Norwegian FA says Euro 2020 postponed until next summer 2021

कोरोना के खतरे के बीच एक साल के लिए टला Euro 2020

Tue, 17 Mar 2020 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Mar 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Norwegian FA says Euro 2020 postponed until next summer 2021
यूरो 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

यूएफा ने मंगलवार को हुई आपात बैठक में इस साल जून और जुलाई में होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो) को 2021 तक स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। यूरोपीय फुटबॉल संस्था के करीबी सूत्रों ने एएफपी को यह जानकारी दी। इससे पहले नॉर्वे फुटबाल संघ के ट्वीट के अनुसार यह टूर्नामेंट अगले साल 11 जून से 11 जुलाई बीच आयोजित करने की योजना है।

विज्ञापन


यह कदम कोरोना वायरस के कारण महाद्वीप में फुटबॉल प्रतियोगिताओं के बंद होने के कारण उठाया जा रहा है। यूरोप के कई देश इस महामारी से प्रभावित हैं। यूएफा के इस प्रयास से यूरोप की सभी लीग को अपना घरेलू सत्र समाप्त करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मैचों पर लगी पाबंदी हटने के बाद यूएफा चैंपियन्स लीग और यूरोपा लीग प्रतियोगिताओं को भी गर्मियों में समाप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यूरो 2020 के एक साल आगे खिसकने का असर इंग्लैंड में 2021 में होने वाली महिला यूरोपीय चैंपियनशिप पर भी पड़ सकता है। यूरो 2020 के प्रारूप में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो महाद्वीप के 12 शहरों एम्सटर्डम, बाकू, बिलबाओ, बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, कोपेनहेगेन, डबलिन, ग्लास्गो, लंदन, म्यूनिख, रोम और सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरो के सेमीफाइनल और फाइनल लंदन में होने हैं। इस टूर्नमेंट में भाग लेने वाली 24 में से 20 टीमें पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुकी हैं। प्लेऑफ के बाद बाकी चार टीमों का पता चलेगा। प्लेऑफ इस महीने के आखिर में होने थे लेकिन अब इन्हें बाद में आयोजित किया जाएगा।


वहीं, वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि फीफा को यूरो 2020 के स्थगित के बाद 2021 क्लब विश्व कप की तारीखें को आगे बढ़ानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed