फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   nitin rawal allround performance helps jaipur register first win in pkl 6

पिंक पैंथर्स ने बेहद रोमांचक मैच में हरियाणा को दी मात, नितिन रावल बन गए स्टार

Wed, 17 Oct 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
nitin rawal allround performance helps jaipur register first win in pkl 6
प्रो कबड्डी लीग 2018

नितिन रावल के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 के एक बेहद रोमांचक मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 36-33 से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल में खेले गए मैच में दर्शकों के रोमांच की हदें पार हो गईं।

विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिला। मैच का पहला अंक हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान मोनू गोयत ने हासिल किया, जिन्होंने बाजीराओ होडागे को छूकर अंक हासिल किया। मगर जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अनुप कुमार ने मोहित छिल्लर के साथ मिलकर टीम की वापसी कराई और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों के रेडर्स को अंक हासिल करने के लिए मशक्कत करना पड़ी क्योंकि डिफेंडर्स ने बेहद मजबूत खेल दिखाया।
विज्ञापन


पहले हाफ में जब पांच मिनट बचे थे तब होम टीम हरियाणा ने 10-7 की बढ़त बना ली थी। मगर युवा चांग को के सुपर टेकल और सेल्वामणि के दो रेड अंक ने हरियाणा की बढ़त कम कर दी। खंडोला ने पहले हाफ का निर्णायक अंक हासिल करते हुए स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला हाफ अंक हासिल करने के इरादे से जितना धीमा रहा, दूसरे हाफ में स्थिति बिलकुल विपरीत दिखी। दोनों ही टीमों ने दूसरे हाफ में 20 से अधिक अंक हासिल किए। नितिन रावल ने अपनी ऑलराउंड क्षमता का प्रभाव दिखाया और जयपुर पिंक पैंथर्स का दूसरे हाफ में खाता सुपर टेकल के साथ खोला। इसके बाद उन्होंने रेड करके दो अंक हासिल किए और शुरुआती पांच मिनटों में पैंथर्स ने पांच अंक हासिल किए।

हरियाणा फिर हुई ऑलआउट

nitin rawal allround performance helps jaipur register first win in pkl 6
प्रो कबड्डी लीग 2018

8 मिनट के बाद कप्तान अनुप कुमार ने हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को आउट किया और विरोधी टीम को पहली बार मैच में ऑलआउट किया। जयपुर की बढ़त 23-17 की हो गई। याद हो कि हरियाणा की टीम इस सीजन में सबसे ज्यादा बार ऑलआउट हुई है। पुणेरी पलटन और यू मुंबा के खिलाफ वह क्रमश: तीन व चार बार ऑलआउट हुई थी।

इसके बाद दीपक हूडा ने आते ही धमाल मचाया और सुपर रेड की। उनकी बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने 10 अंक की बढ़त हासिल की। मगर नवीन हार मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने अंक हासिल करते हुए हरियाणा की उम्मीदों को जिंदा रखा। मैच बेहद रोमांचक हो उठा। पिंक पैंथर्स की टीम 34-30 से स्कोर में आगे थी।

नवीन ने बेहतरीन खेल दिखाया और अंतिम मिनटों में शानदार डिफेंस व रेड लगाई। उनके प्रदर्शन की बदौलत जयपुर की टीम हरियाणा पर तीन अंक की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही और पैंथर्स ने मुकाबला 36-33 से अपने नाम किया। नितिन रावल ने 8 टच प्वाइंट और तीन टेकल अंक हासिल किए। वहीं हरियाणा के नवीन ने 15 रेड और दो टेकल प्वाइंट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed