फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NIS Patiala Health Center workers corona infected

एनआईएस पटियाला में हेल्थ सेंटर के दो कर्मी कोरोना संक्रमित

Wed, 05 Aug 2020 12:03 PM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 05 Aug 2020 12:03 PM IST
सार

  • एनआईएस कैंपस में कोरोना का साया
  • हेल्थ सेंटर के दो कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव
  • संस्थान में चल रहे हैं एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग के कैंप

विज्ञापन
NIS Patiala Health Center workers corona infected
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social Media

विस्तार

एएनआईएस पटियाला के कैंपस में कोरोना ने दस्तक दे दी है। संस्थान के अंदर स्थित हेल्थ सेंटर के दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद संस्थान को जोन में बांट दिया गया। इस वक्त संस्थान में एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग के टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों केे कैंप चल रहे हैं। संस्थान का दावा है कि सभी खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ ग्रीन जोन में हैं। कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद हेल्थ सेंटर को सैनिटाइज कराया गया है।

विज्ञापन


हेल्थ सेंटर के जो दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वे संस्थान के अंदर नहीं रहते हैं, लेकिन तबियत खराब होने से पहलेे रोजाना ऑफिस आ रहे थे। दोनों लैब और एक्सरे विभाग से संबंधित हैं। हालांकि संस्थान का दावा है कि ग्रीन जोन में रहने वाले खिलाडियों को हेल्थ सेंटर आने की अनुमति नहीं है। अगर उन्हें कुछ समस्या होती है तो डॉक्टर से फोन पर बात करने को कहा गया है। संस्थान का दावा है जिस डॉक्टर से बात करने को कहा गया है। वह भी संस्थान केे अंदर ही ग्रीन जोन में रहता है। बावजूद इसके खिलाडियों में इस घटना को लेकर डर का माहौल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed