फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Nikhat Zareen shares Photo with Mary Kom writes no victory is complete without your idol's blessings

Nikhat Zareen: निकहत जरीन ने मैरीकॉम के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- आपके आदर्श के आशीर्वाद के बिना कोई जीत पूरी नहीं

Wed, 25 May 2022 02:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 25 May 2022 02:58 PM IST
सार

निकहत जरीन ने मैरीकॉम के साथ फोटो शेयर कर लिखा है कि कोई जीत आपके आदर्श के आशीर्वाद के बिना पूरी नहीं है। इन दोनों मुक्केबाजों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है। 

विज्ञापन
Nikhat Zareen shares Photo with Mary Kom writes no victory is complete without your idol's blessings
निकहत जरीन और मैरीकॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत को चार साल बाद स्वर्ण पदक दिलाने वाली निकहत जरीन ने अपनी आदर्श मैरीकॉम के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि कोई जीत आपके आदर्श के आशीर्वाद के बिना पूरी नहीं है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। निकहत जरीन और मैरीकॉम के रिश्ते काफी तल्ख रहे थे, लेकिन अब दोनों के बीच अनबन खत्म हो चुकी है। यह फोटो भी इसी बात की पुष्टि करती है। इससे पहले मैरीकॉम ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने पर निकहत को बधाई दी थी और निकहत ने उनको धन्यवाद भी कहा था। 
विज्ञापन


25 साल की निकहत जरीन विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, मैरीकॉम ने इस प्रतियोगिता में छह पदक जीते हैं। ये दोनों खिलाड़ी साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ गई थीं। यहीं से दोनों के रिश्ते खराब हुए थे, लेकिन अब सक कुछ ठीक हो चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के लिए मैरीकॉम से भिड़ गई थीं जरीन
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल में बिना किसी ट्रायल के मैरीकॉम को चुन लिया गया था। इसके खिलाफ निकहत ने आवाज उठाई और तत्कालीन खेल मंत्री किरण रिजीजू को पत्र लिखकर न्याय की मांग की। इसके बाद जब मैरीकॉम से इस मामले पर सवाल किया गया थो उन्होंने कहा कि निकहत जरीन कौन हैं।  

इस पर निकहत जरीन ने कहा था "बचपन से ही मैरी कॉम मेरे लिए बड़ी प्रेरणा रही हैं। इस प्रेरणा के साथ सबसे बड़ा न्याय यही होगा कि मैं उनके जैसी बड़ी बॉक्सर बनूं। मैरी कॉम इस खेल में इतनी बड़ी दिग्गज हैं, उन्हें किसी मैच से बचने की जरूरत नहीं है और ना ही उन्हें खुद को ओलंपिक क्वालीफिकेशन बचाने की जरूरत है।"

इस घटना के बाद मैरी कॉम और निकहत के बीच ट्रायल मैच हुआ, जिसे निकहत 1-9 के अंतर से हार गईं। इस मैच के बाद मैरीकॉम ने निकहत से हाथ नहीं मिलाया। निकहत ने उनके गले लगने की कोशिश की, लेकिन मैरी कॉम ने मना कर दिया। यह सब देखकर निकहत की आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed