{"_id":"5dfee21c8ebc3e88217d2afa","slug":"nikhat-zareen-selected-for-boxing-trials-of-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज निखत ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल के लिए चुनी गईं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज निखत ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल के लिए चुनी गईं
Sun, 22 Dec 2019 08:55 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
निखत जरीन
- फोटो : social media
निखत जरीन को शनिवार को उन भारतीय महिला मुक्केबाजों में चुना गया जो 27 दिसंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओलंपिक क्वालिफायर के लिए होने वाले दो दिवसीय ट्रायल्स में भाग लेंगी। चयन समिति की यहां हुई बैठक के बाद तेलंगाना की निखत को 51 भारवर्ग में चौथा स्थान दिया गया जिसमें छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम, आरएसपीबी की ज्योति गुलिया और हरियाणा की ऋ तु ग्रेवाल अन्य मुक्केबाज हैं
विज्ञापन
मैरीकॉम को पहली रैंकिंग जबकि निखत को दूसरी रैंकिंग दी गई। ज्योति और ऋ तु को क्रमश: तीसरी और चौथी रैंकिंग दी गई। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अनुसार पहली रैंकिंग और चौथी रैंकिंग की मुक्केबाज आपस में तथा दूसरी और तीसरी रैंकिंग की मुक्केबाज एक दूसरे से भिड़ेंगी। इससे निकहत का सामना ज्योति से जबकि मैरी कॉम का सामना ऋ तु से होगा। दोनों मैच की विजेता फाइनल ट्रायल मुकाबले में पहुंचेंगी।
विज्ञापन