फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   neeraj goyat wins first bout after getting new promoters

नए प्रमोटर मिलते ही मुक्केबाज नीरज ने दिखाया दम, पहली फाइट में सांचेज पर जमाया विजयी 'पंच'

Sun, 09 Sep 2018 02:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
neeraj goyat wins first bout after getting new promoters
नीरज गोयत

भारत के पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत ने कनाडा के प्रमोटर ली बैक्सटर प्रोमोशंस से करार करने के बाद अपनी पहली फाइट में अर्नेस्टो कार्डोना सांचेज को पराजित किया। डब्ल्यूबीसी एशिया पैसिफिक वेल्टरवेट खिताबधारी नीरज ने ली बैक्सटर से 1.5 करोड़ रुपये का करार किया है। उन्होंने शनिवार को एडमंटन में सांचेज को शिकस्त दी, इसमें कोई खिताब दांव पर नहीं लगा था। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुक्केबाज गोयत ने कहा, 'लंबे अंतराल पर वापसी करने से खुश हूं। यह फाइट दो बार लाजिस्टिक्स कारणों से स्थगित हुई थी और मैं इसमें खेलने के लिये मानसिक रूप से मजबूत था। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं इसमें फतह हासिल कर सका।' 
विज्ञापन


पहले वह भारत के प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रोमोशंस से जुड़े थे। वह कनाडा की कंपनी से करार हासिल करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं, जिसमें डब्ल्यूबीए-एनएबीए वेल्टरवेट चैम्पियन सैमुअल वरगास भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed