फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra golden achievement included in 10 magical moments of Olympic athletics

नीरज चोपड़ा: स्वर्णिम उपलब्धि ओलंपिक एथलेटिक्स के 10 जादुई पलों में शामिल 

Thu, 12 Aug 2021 08:02 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Aug 2021 08:02 AM IST
सार

  • टोक्यो में चैंपियन बनने के बाद इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा बढ़ गए फॉलोअर्स 
  • सर्वाधिक फॉलोअर्स के मामले में दुनिया के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बने 

विज्ञापन
Neeraj Chopra golden achievement included in 10 magical moments of Olympic athletics
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि को विश्व एथलेटिक्स ने टोक्यो में ट्रैक एवं फील्ड के 10 जादुई पलों में शामिल किया है। तेईस वर्षीय चोपड़ा ने शनिवार को 87.58 मीटर भाला फेंककर देश को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक दिलाया था।

विज्ञापन


वह ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। विश्व एथलेटिक्स की वेबसाइट के अनुसार,‘इस खेल को बेहद करीब से जानने वाले ही ओलंपिक खेलों से पहले नीरज के बारे में जानते थे। टोक्यो में भाला फेंक की जीत और ओलंपिक इतिहास में भारत का एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक विजेता बनने के बाद चोपड़ा का नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ गया।’
विज्ञापन


विश्व एथलेटिक्स ने कहा कि ओलंपिक से पहले चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 143,000 फालोअर्स थे लेकिन अब उनके 32 लाख फालोअर्स हो गए हैं। इससे वह विश्व में ट्रैक एवं फील्ड के ऐसे एथलीट बन गए हैं जिनके सबसे अधिक फालोअर्स हैं। जिम्नास्ट की दिग्गज नादिया कोमानेची उन पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने ट्विटर पर चोपड़ा को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed