फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NBA's Durant Says sorry for 'backward' comments on India

भारत को पिछड़ा बताने वाले अमेरिकी खिलाड़ी दुरांत ने मांगी माफी

Sat, 12 Aug 2017 07:18 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Sat, 12 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
NBA's Durant  Says sorry for 'backward' comments on India
केविन दुरांत

बास्केट बॉल के दिग्गज खिलाड़ी केविन दुरांत ने अपने उस बयान पर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने भारत को ‘असभ्य’ और दुनिया से ‘20 वर्ष पीछे’ बताया था लेकिन दावा किया कि उनके बयान में बढ़ा चढ़कर पेश किया गया।

विज्ञापन


पिछले महीने भारत का दौरा कर वापस लौटे दुरांत ने ‘द एथलेटिक वेबसाइट’ को दिये साक्षात्कार में भारत को मौजूदा समय से 20 वर्ष पीछे बताया था। अपने बयान पर खेद जताते हुये उन्होंने ट्वीट किया कि उनके बयान को तोड-मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ मैं माफी चाहूंगा कि भारत के बारे में दिये गये मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शुक्रगुजार हूं की मुझे भारत का दौरा करने का मौका मिला। मुझे खेद है कि मैंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, मुझे अच्छे शब्दों का चयन करना चाहिये था।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इस साक्षत्कार में भारत का दौरा करने से पहले की सोच और दौरे के बाद की हकीकत के बारे में कहा था। पहले मुझे लगता था कि भारत में सड़कों पर गायें होती है, बंदर दिखते होंगे, सड़कों पर सैकड़ों लोग और वाहन होते है जहां यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है और ऐसे में वहां बच्चे बास्केटबॉल खेलना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद मेरी सोच बदल गयी क्योंकि वहां ऐसा कुछ भी नहीं है।’’ इस वर्ष एनबीए में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए दुरांत ने कहा कि वह किसी का अपमान नहीं करना चाहते थे और फिर से भारत का दौरा करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed