{"_id":"5d6f23aa8ebc3e016755ffb1","slug":"national-swimming-championship-ships-srihari-strikes-gold-twice-on-hectic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी में कुशाग्र का 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तैराकी में कुशाग्र का 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण
Wed, 04 Sep 2019 08:08 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Sep 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा (50.59 सेकंड) का खिताब जीतने केबाद 50 मीटर बैकस्ट्रोक (25.58 सेकंड) में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
मंगलवार को चार नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। दिल्ली के कुशाग्र रावत 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्पर्धा 8:9.47 सेकेंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीती। महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण हरियाणा की शिवानी कटारिया (2:05.80 सेकंड) ने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार कर जीता। मिश्रित चार गुणा 50 मीटर स्पर्धा महाराष्ट्र के मिहिर आंब्रे, केनिशा गुप्ता, वीरधवल खाड़े और रुतुजा खाड़े की चौकड़ी (1:39.69 सेकंड) ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीती।
विज्ञापन
दिव्या ने जीता दूसरा स्वर्ण
हरियाणा की दिव्या सतीजा ने भोपाल मेें चल रही सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा 1:04.38 सेकंड के साथ जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं 200 मीटर फ्रीस्टाइल में शिवानी कटारिया (2:05.80 सेकंड) राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बनीं। दिव्या ने सोमवार को 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीती थी।
विज्ञापन