{"_id":"5e3d9dc38ebc3ee5fb3e6831","slug":"national-shooting-trials-ayushi-podder-wins-junior-and-senior-50m-rifle-position-t1-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स: निशानेबाज आयुषी, दिव्या और आदर्श अपनी-अपनी स्पर्धा में रहे अव्वल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स: निशानेबाज आयुषी, दिव्या और आदर्श अपनी-अपनी स्पर्धा में रहे अव्वल
Sat, 08 Feb 2020 02:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
आयुषी पोद्दार
- फोटो : ट्विटर
आयुषी पोद्दार ने राइफल और पिस्टल वर्ग के लिए राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पाजीशन (थ्री पी) सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग की स्पर्धा जीती। टीएस दिव्या और आदर्श सिंह क्रमश: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुष 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टी1 स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की आयुषी ने सीनियर वर्ग में 452.3 अंक का स्कोर बनाया जबकि जूनियर फाइनल में वह 0.1 अंक से पीछे रहीं। उन्होंने सीनियर फाइनल में तमिलनाडु की एन गायत्री को और जूनियर में मध्यप्रदेश की बंधवी सिंह को पछाड़ा। कर्नाटक की दिव्या (235.3) ने अनुभवी श्वेता सिंह को पीछे छोड़ा। राजस्थान की आद्या तायल तीसरे स्थान पर रहीं। हरियाणा के आदर्श (582) ने एक अंक से पंजाब के राजकंवर सिंह संधू (581) को पछाड़ा। नेवी के योगेश (579) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन