फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Shooting Championship Rahi wins third consecutive title in 25m pistol

National Shooting Championship: राही ने 25 मीटर पिस्टल में लगातार तीसरा खिताब जीता

Tue, 07 Dec 2021 12:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में राही सरनोबत ने स्वर्ण, दिल्ली की नाम्या ने रजत और मनु ने कांस्य पदक जीता है। राही का यह लगातार तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। 
 

विज्ञापन
National Shooting Championship Rahi wins third consecutive title in 25m pistol
Shooting Championship - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों की चैंपियन राही सरनोबत ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता। महाराष्ट्र की राही डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 37 का स्कोर कर चैंपियन बनीं। राही का यह लगातार तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। हाल ही में जूनियर विश्व चैंपियन बनीं दिल्ली की 14 वर्षीय नाम्या कपूर (31) ने रजत पदक जीता। यूथ ओलंपिक खेलों और दस मीटर एयर पिस्टल की राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा की मनु भाकर (27) के खाते में कांस्य पदक आया। 
विज्ञापन


मनु को पछाड़कर 14 साल की नाम्या बनीं जूनियर चैंपियन
नाम्या 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के जूनियर वर्ग में 19 साल की मनु भाकर को शूटऑफ में 5-4 से हराकर चैंपियन बनीं। ईशा सिंह ने कांस्य पदक जीता। नाम्या ने अक्तूबर में पेरू के लीमा में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भाकर को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था। भाकर को तब कांसे से संतोष करना पड़ा था। नाम्या शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय निशानेबाज हैं।
विज्ञापन


श्रीयंका ने जीता स्वर्ण 
भोपाल में ओडिशा की श्रीयांका सादंगी महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में चैंपियन बनीं। सारंगी (454.9) ने मध्य प्रदेश की मानसी कठैत (453.5) को पछाड़कर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। पश्चिम बंगाल की आयुषी पोद्दार (440.9) ने कांसा जीता। इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में हरियाणा की निश्छल (452.9) ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पीला तमगा जीता। मध्य प्रदेश की आशी चौकसे (450.9) ने रजत और पंजाब की सिफ्त कौर समरा (440.7) ने कांस्य पदक जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed