फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National-Level Wrestler Vishal Kumar Verma Dies Of Electrocution At A Flooded Stadium in Ranchi

रांची के स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान की करंट लगने से मौत

Wed, 09 Aug 2017 09:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 09 Aug 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
National-Level Wrestler Vishal Kumar Verma Dies Of Electrocution At A Flooded Stadium in Ranchi
कुश्ती(सांकेतिक तस्वीर)
भारत में खेलों के साथ खिलवाड़ की खबरें सुनाना तो आम बात है लेकिन जब बात खिलाड़ियों की जान पर आ जाए तो बात बेहद शर्मनाक हो जाती है। ऐसे ही एक शर्मनाक हादसे में बुधवार को रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में एक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में 25 वर्षीय पहलवान विशाल स्टेडियन पहुंचा। बारिश के कारण स्टेडियम के फर्श पर पानी भरा हुआ था। ऐसे में जब वह स्टेडियम पहुंचा तो शॉर्ट शर्किट के कारण उन्हें करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई।  सबसे आश्चर्य की बात यह है कि स्टेडियम में ही झारखंड स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन का ऑफिस भी है। इस इनडोर स्टेडियम का निर्माण साल 1978 में हुआ था। 
विज्ञापन

पुछले कुछ सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण स्टेडियम में पानी भर गया। कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। विशाल स्टेडियम का पानी निकालने के लिए पंप की मदद से पानी निकाल रहा था और ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed