{"_id":"632f39241de03c3f8f749956","slug":"national-games-harmeet-and-sutirtha-win-singles-title-in-tt-defeat-soumyajeet-and-sreeja-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: टीटी में हरमीत और सुतीर्था ने जीते एकल खिताब, फाइनल में सौम्यजीत और श्रीजा को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
National Games: टीटी में हरमीत और सुतीर्था ने जीते एकल खिताब, फाइनल में सौम्यजीत और श्रीजा को हराया
Sat, 24 Sep 2022 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:36 PM IST
सार
सुतीर्था ने राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने एकल के अलावा युगल और टीम स्पर्धा में भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। हरमीत और गुजरात के अन्य खिलाड़ी मानुष ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन
सुतीर्थ और हरमीत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के हरमीत देसाई और पश्चिम बंगाल की सुतीर्था मुखर्जी ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के एकल खिताब जीत लिए। स्थानीय खिलाड़ी हरमीत ने हरियाणा के सौम्यजीत घोष को 4-0 से पराजित किया। सुतीर्था ने राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला को महिला एकल के फाइनल में 4-1 से हराया।
Jhulan Retirement: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में झूलन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों ने खड़े होकर बजाई ताली
पश्चिम बंगाल ओवरऑल चैंपियन
सुतीर्था ने राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने एकल के अलावा युगल और टीम स्पर्धा में भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। हरमीत और गुजरात के अन्य खिलाड़ी मानुष ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। गुजरात ने पुरुष वर्ग में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
मानुष ने कृत्विका सिन्हा राय के साथ मिलकर मिश्रित युगल का खिताब भी जीता। पश्चिम बंगाल टेबल टेनिस में ओवरऑल चैंपियन बना जिसने चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। गुजरात तीन स्वर्ण, तीन रजत पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र (एक रजत, चार कांस्य) तीसरे स्थान पर रहा।
Jhulan Retirement: झूलन को विदाई देते हुए रो पड़ीं कप्तान हरमनप्रीत, गले लगाया, रोहित शर्मा ने कही यह बात
साथियान और मनिका सेमीफाइनल में हारे : शनिवार का दिन दरअसल हरमीत और सुतीर्था के नाम रहा। हरमीत ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जी साथियान को 4-2 से और सुतीर्था ने मनिका बत्रा को इतने ही अंतर से पराजित किया था। फाइनल में हरमीत ने सौम्यजीत को 11-8, 11-4, 11-7, 11-8 से हराया।
फाइनल की राह में अयहिका मुखर्जी और दिया चितले को हराने वाली सुतीर्था ने श्रीजा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। श्रीजा को जोड़ीदार एफआर स्नेहित के साथ मिश्रित युगल के फाइनल में मानुष और कृत्विका के खिलाफ हार मिली।
IND vs AUS: दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, ससुराल को लेकर कही यह बात