{"_id":"5d9b7f488ebc3e93b65d5c72","slug":"national-boxing-championships-shiva-thapa-make-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव थापा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शिव थापा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में
Mon, 07 Oct 2019 11:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
shiva thapa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष मुक्केबाज शिव थापा (63 किलो) और आशीष कुमार (75 किलो) ने सोमवार को चौथी एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन आसान जीत के साथ क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप की टीम में जगह बनाने वाले नाकाम रहे शिव ने दमन एवं दीव के हितेश कुमार के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रबल दावेदार और थाइलैंड ओपन के स्वर्ण पदक विजेता आशीष कुमार (75 किलो) ने भी मध्य प्रदेश के रोहन खुर्पिया के खिलाफ 5-0 की आसान जीत हासिल की। सेना के मुक्केबाजों विनोद तंवर (49 किलो) और नवीन बूरा (69 किलो) ने उलटफेर करते हुए क्रमश: नीरज स्वामी और दिनेश डागर को हराया। चंडीगढ़ के पंकज चौहान (75 किलो) ने अरूणाचल प्रदेश के जोमोहताचो को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
वहीं सेना के मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) ने धीमी शुरुआत के बाद उत्तराखंड के पवन गुरुंग को 4-1 से हराया। विश्व युवा मुक्केबाजी 2016 के स्वर्ण पदक विजेता सेना के सचिन सिवाच ने आंध्र प्रदेश के अपलाराजू को 5-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन