फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Boxing Championships:  shiva thapa, Hussamuddin, Prasad win gold medals 

शिव थापा, हस्समुद्दीन और प्रसाद ने जीता गोल्ड, मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सेना का दबदबा

Fri, 11 Oct 2019 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Oct 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
National Boxing Championships:  shiva thapa, Hussamuddin, Prasad win gold medals 
शिव थापा - फोटो : सोशल मीडिया

शिवा थापा (63 किग्रा), मोहम्मद हस्समुद्दीन (57 किग्रा) और पीएल प्रसाद (52 किग्रा) ने चतुर्थ एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गुरुवार को अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता।  

विज्ञापन


आसाम के रहने वाले शिव थापा ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में सेना के मुक्केबाज आकाश को 4-1 से हराया। वहीं, हस्समुद्दीन 57 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे के सचिन सिवाच को 3-2 से मात दी। इसके अलावा पीएल प्रसाद 52 किग्रा में रेलवे के आशीष इंसा को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


सेना के ही नवीन बूरा ने 69 किग्रा वर्ग में गुजरात के जयेश देसाई के चैम्पियन बनने का सपना तोड़ते हुए खिताब हासिल किया। हरियाणा के अंकित खटाना और सुमित सांगवान ने क्रमश: 75 किग्रा और 91 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किये। सेना के युवा मुक्केबाज विनोद तोमर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में महाराष्ट्र के अजय पेंडोर को 4-1 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए राष्ट्रीय खिताब का बचाव किया। सेना ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित नौ पदक जीतने के साथ 62 अंक बनाए। रेलवे और हरियाणा 37 और 30 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed