फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Narendra Modi Praises Chess Players For Innovative Fund Raiser Drive

मोदी ने की शतरंज खिलाड़ियों की तारीफ, कोरोना के खिलाफ धनराशि जुटाने के तरीके से हुए खुश

Wed, 15 Apr 2020 11:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Praises Chess Players For Innovative Fund Raiser Drive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित भारत के शतरंज खिलाड़ियों की प्रशंसा की जिन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए नए तरीके से धनराशि जुटाई।

विज्ञापन


आनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिए साढ़े चार लाख रूपये इकट्ठे किए।
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे शतरंज खिलाड़ियों का अलग तरह के प्रयास जिसमें विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और डी हरिका शामिल रहीं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव काफी समृद्ध करने वाला रहा होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 महामारी से अभी तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 12000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed