{"_id":"5fe3f9b48ebc3e410458ae68","slug":"nada-claims-due-to-more-doping-samples-dope-positive-cases-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा का दावा, अधिक सैंपलों के चलते बढ़े डोप पॉजिटिव केस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नाडा का दावा, अधिक सैंपलों के चलते बढ़े डोप पॉजिटिव केस
Thu, 24 Dec 2020 07:45 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
नाडा
- फोटो : Social media
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) का मानना है कि साल 2019 में बढ़े डोप पॉजिटिव केंसों के पीछे उसकी ओर से लिए अधिक सैंपल हैं। नाडा ने दावा किया है कि बीते वर्ष के मुकाबलों में नाडा ने 2019 में बड़ी संख्या में सैंपल लिए हैं। यही नहीं डोपिंग की रोकथाम के लिए नए वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किया है। इनमें पहली बार ह्यूमन ग्रोथ हारमोन की टेस्टिंग के लिए ब्लड सैंपल और ग्रोथ हारमोन रिलीजिंग फैक्टर की बढ़ाई गई टेस्टिंग शामिल है।
विज्ञापन
नाडा ने दावा किया है कि साल 2019 में उसकी ओर से की गई सख्ती का नतीजा साल 2020 में दिखेगा। डोप पॉजिटव संख्या बढने के पीछे रोइंग की जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 22 खिलाड़ियों का फंसना भी जिम्मेदार है। यही नहीं पूरी दुनिया की तरह एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती और पॉवरलिफंर्टग में डोप पॉजिटव केसों की संख्या 50 प्रतिशत है
विज्ञापन