फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T-20 क्रिकेट के सबसे बड़े बॉलर ड्वेन ब्रावो भी धोनी के फैन, गिना रहे माही की खासियतें

Thu, 27 Aug 2020 07:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 27 Aug 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni is real captain, i always enjoy his captaincy says Dwayne Bravo
धोनी ब्रावो - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान में मैच की मुश्किल परिस्थितियों में बिना किसी घबराहट के दबाव से निपटने की काबिलियत थी। धोनी ने भारतीय टीम में खेलने संबंधित अटकलों को खत्म करते हुए 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

MS Dhoni is real captain, i always enjoy his captaincy says Dwayne Bravo
bravo

ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी के साथ काफी समय बिताया। ब्रावो ने बातचीत में कहा, ‘बतौर खिलाड़ी वह दबाव को झेल लेता है, वह कभी घबराता नहीं है। वह हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाता और वे जो कुछ भी करते, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।’ धोनी हमेशा खिलाड़ियों के कप्तान रहे हैं और कई का उन्होंने पूरा समर्थन किया।

MS Dhoni is real captain, i always enjoy his captaincy says Dwayne Bravo

धोनी के संन्यास के बारे में बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि ऐसा तो एक दिन होना ही था। ब्रावो बुधवार को टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि उसकी अपनी योजना है, उसके प्रशंसक और क्रिकेटप्रेमी होने के नाते हम सभी चाहते कि वह लंबे समय तक खेलते रहें, लेकिन सच्चाई यह है कि हम सभी को कभी न कभी खेल छोड़ना होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni is real captain, i always enjoy his captaincy says Dwayne Bravo
डैरेन ब्रावो

धोनी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रावो इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed