{"_id":"5f47ab07bf431d427e223193","slug":"honda-to-launch-its-first-all-electric-car-honda-e-know-the-price-and-features-honda-electric-car-price-in-india-honda-electric-car-mileage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होंडा ला रही है अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Honda e, जानें कीमत, रेंज और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा ला रही है अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Honda e, जानें कीमत, रेंज और खासियतें
Thu, 27 Aug 2020 06:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Honda e Car
- फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट में एंट्री के लिए जहां कई वाहन निर्माता कंपनियों ने सेडान और एसयूवी कारों पर दांव लगाया है, वहीं जापान की Honda Motor Co Ltd (होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड) ने फैसला किया है कि वह अपनी पहली ऑल-बैटरी कार को छोटा ही रखेगी। इस महीने की शुरुआत में यूरोप में पेश की गई Honda e (होंडा ई) एक कॉम्पैक्ट मॉडल है जो पूरी तरह से सिटी ड्राइविंग के लिए मुफीद है। हालांकि यह नजरिया टेस्ला इंक से ठीक उलट है, जिसकी Model 3 (मॉडल 3) सेडान कार बैटरी ईवी बाजार में काफी लोकप्रिय है। ठीक इसी तरह और अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां जैसे Audi AG (ऑडी एजी) और Hyundai Motor Co (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने लंबी ड्राइविंग रेंज वाली एसयूवी कार बनाने पर फोकस किया है।
Honda E Charge
- फोटो : For Reference Only
रेंज
बैटरी की उच्च लागत की वजह से इलेक्ट्रिक वाहन कार बाजार में काफी प्रीमियम या महंगा बना रखा है। और कई वाहन निर्माता बड़े, ऑल-पर्पस मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिनमें से कुछ तो सिंगल चार्ज पर 570 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। हालांकि, Honda e में टेस्ला के मॉडल 3 की तुलना में बैटरी क्षमता लगभग आधी है, जो सिंगल चार्ज में 280 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

Honda-E Rear
- फोटो : For Reference Only
क्यों बनाई छोटी ईवी
होंडा ई के मुख्य अभियंता टोमोफुमी इचिनोस का कहना है, "ज्यादातर ईवी बड़ी क्षमता वाली बैटरियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर, उस क्षमता का शहर में ड्राइविंग के दौरान पूरा इस्तेमाल नहीं पाता है।" "हमारा सवाल है कि क्या बड़े वाहन शहरी इलाकों के लिए उपयुक्त हैं, और हम मानते हैं कि शहरों के लिए छोटी कार बेहतर विकल्प है।"

Honda E Electric car
- फोटो : For Reference Only
डिजाइन
इचिनोस ने कहा कि होंडा के इंजीनियरों ने इस कार में सटीक और तेज हैंडलिंग को प्राथमिकता दी है जिससे यह पतली गलियों में आसानी से यू-टर्न ले सकती है। साइड मिरर को हटा दिया गया है और इसकी जगह इंटीरियर डिस्प्ले दी गई है जिससे पार्किंग के दौरान टक्कर से बचा जा सके।

Honda e Interior
- फोटो : For Reference Only
कीमत
1960 के दशक से होंडा के क्लासिक N360 और N600 मॉडल से विकसित होते हुए एक रेट्रो लुक, अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ, दो-दरवाजा वाला होंडा ई का लक्ष्य एक अपमार्केट सिटी कार के रूप में खुद को स्थापित करना है। इस कार की कीमत लगभग 33,000 यूरो (39,000 डॉलर या 29 लाख रुपये) है जो रेनॉल्ट की Zoe ZE50 से ज्यादा है। Zoe ZE50 में होंडा ई की तुलना में ज्यादा स्पेस है और वह ड्राइविंग रेंज भी ज्यादा मिलती है।