फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mohammad Anas smashes own national record to clinch gold in Czech Republic

अनस ने लगाई गोल्डन दौड़, राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ जीता स्वर्ण पदक 

Sun, 14 Jul 2019 07:29 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 14 Jul 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Anas smashes own national record to clinch gold in Czech Republic
मोहम्मद अनस - फोटो : social media

भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने शनिवार को चेक गणराज्य के क्लादनो में खेले जा रहे क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 45.21 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। 

विज्ञापन


24 साल के इस धावक ने दूसरे स्थान पर रहे पोलैंड के ओमेल्को राफेल (46.19 सेकंड) से लगभग एक सेकंड कम समय लिया। अनस का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 45.24 सेकंड था। 
विज्ञापन


महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में वीके विस्मया ने 52.54 सेकंड के समय के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर रही। सरीताबेन 53.37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। किर्गिस्तान के बिसकेक में खेले जा रहे 22वें स्मारक प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय रिकार्डधारी एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा में 7.97 मीटर की शानदार छलांग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में 100 मीटर दौड़ में अर्चना (11.74 सेकेंड) ,400 मीटर में हर्ष कुमार (46.76 सेकेंड), 1500 मीटर (4 मिनट 19.05 सेकंड) में लिली दास, भाला फेंक (78.50 मीटर) में साहिल सिलवाल के साथ चार गुणा 100 रिले (45.81 सेकंड) दौड में महिला टीम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed