फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mission Olympics France granted visa to Indian archery team Tokyo stopped preparations

मिशन ओलंपिक: फ्रांस ने बुलाए तीरंदाज, टोक्यो ने तैयारियों से रोका

Tue, 01 Jun 2021 08:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Jun 2021 08:32 AM IST
सार

  • आखिरकार महिला तीरंदाजों का पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर में खेलने का हुआ रास्ता साफ
  • जापान ने टोक्यो में तीरंदाजों के लिए ओलंपिक की तैयारियों पर लगाई रोक
  • 05 जून को पेरिस रवाना होगी महिला तीरंदाजों की टीम

विज्ञापन
Mission Olympics France granted visa to Indian archery team Tokyo stopped preparations
महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आखिरकार भारतीय तीरंदाजों का पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। फ्रांस भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद 23 सदस्यीय तीरंदाजी दल को वीजा देने के लिए तैयार हो गया है। पहले उसने भारतीय टीम को वीजा देने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


पेरिस विश्व कप में खेलने के रूप में तीरंदाजों को जहां खुशी नसीब हुई वहीं जापान ने उन्हें बुरी खबर भी दी है। ओलंपिक से पहले तीरंदाजों की टोक्यो में तैयारियां अब संभव नहीं हो पाएंगी। जापान ने वेटलिफ्टिंग के बाद अब तीरंदाजों की तैयारियों पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


पेरिस में 10 दिन के एकांतवास में रहेंगे तीरंदाज
नीरज चोपड़ा को वीजा जारी करने के बाद फ्रांसीसी दूतावास ने तीरंदाजों को भी वीजा जारी करने का फैसला लिया। पेरिस में 21 से 27 जून को होने वाले विश्व कप में महिला तीरंदाजों को टीम इवेंट में क्वालिफाई करना है। यही कारण है कि दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी और अंकिता भकत की अगुवाई वाली महिला टीम को पांच जून को ही पेरिस रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां टीम को 10 दिनों के एकांतवास में रहना पड़ेगा। पुरुष तीरंदाज नौ जून को रवाना किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार रीकर्व के साथ कंपाउंड तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने भेजा जा रहा है। अतानु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय की टीम पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वालिफाई किया है। 


तीरंदाजों के लिए झटका है टोक्यो में तैयारियों पर रोक
पेरिस विश्व कप के बाद तीरंदाजों को पांच जुलाई को टोक्यो के पास स्थित कोरबेक सिटी ओलंपिक की तैयारियों के लिए रवाना होना था। जापान स्थित भारतीय दूतावास और साई ने मिलकर वेटलिफ्टरों और तीरंदाजों की टोक्यो में अलग-अलग स्थानों पर तैयारियों की योजना बनाई थी। लेकिन पहले निप्पॉन स्पोट्र्स साइंस यूनिवर्सिटी ने मीराबाई चानू को टोक्यो में तैयारियों से रोका। अब कोरबेक सिटी ने तीरंदाजों की तैयारियों पर भी रोक लगा दी है। हालांकि साई अभी भी प्रयास कर रही है कि किसी तरह मीराबाई और तीरंदाजों को टोक्यो में तैयारियों की अनुमति मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed