{"_id":"5d8ed1758ebc3e0152559b8e","slug":"milkha-singh-gives-harsh-statement-for-indians-in-world-athletics-championship-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई ओलंपिक में कोई भारतीय एथलीट नहीं जीत सकता पदक, मिल्खा सिंह ने दिया बयान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
क्या वाकई ओलंपिक में कोई भारतीय एथलीट नहीं जीत सकता पदक, मिल्खा सिंह ने दिया बयान
Sat, 28 Sep 2019 12:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : संजय गुप्ता
दिग्गज एथलीट ने शुक्रवार को कहा कि उनहें कोई ऐसा भारतीय एथलीट नजर नहीं आता जो निकट भविष्य में ओलिंपिक में एथलेटिक्स में पदक जीत सके। ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर 92 वर्षीय मिल्खा ने कहा, ‘अभी तक तो मुझे कोई आदमी ऐसा नजर नहीं आता जो आने वाले ओलिंपिक गेम्स में ऐथलेटिक्स में पदक जीत पाए।’
विज्ञापन
92 मिल्खा ने कहा, ‘अगर हमें ओलंपिक में पदक जीतना है तो हमें एथलीटों को एक स्थान पर रखकर उन्हें तैयार करना होगा। तभी हम ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं।’ इस बीच जिम्नैस्ट दीपा कर्माकर ने कहा कि उनकी फिटनेस अच्छी है।
विज्ञापन
मिल्खा भारतीय खेल सम्मान समारोह 2019 के इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘आप ओलंपिक की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं आपसे एथलेटिक्स के बारे में बात करूंगा। मैं, गुरबचन सिंह रंधावा, पीटी उषा, अंजू बॉबी जॉर्ज और श्रीराम सिंह फाइनल (ओलिंपिक) में पहुंचे थे लेकिन पदक नहीं जीत पाए।’
विज्ञापन
92 मिल्खा ने कहा, ‘अगर हमें ओलंपिक में पदक जीतना है तो हमें एथलीटों को एक स्थान पर रखकर उन्हें तैयार करना होगा। तभी हम ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं।’ इस बीच जिम्नैस्ट दीपा कर्माकर ने कहा कि उनकी फिटनेस अच्छी है।