फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Milkha singh condition stable, wife admitted to hospital after she came out of ICU

कोरोना: ICU से बाहर आए 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह, हालत स्थिर, पत्नी भी हुईं भर्ती

Wed, 26 May 2021 08:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 08:51 PM IST
सार

  • भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर
  • ICU से निकाला गया बाहर
  • पत्नी भी हुई अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Milkha singh condition stable, wife admitted to hospital after she came out of ICU
मिल्खा सिंह - फोटो : social media

विस्तार

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को बुधवार को अस्पताल के आईसीयू से बाहर निकाला गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि सिंह का अस्पताल में कोविड निमोनिया का उपचार चल रहा था। अस्पताल ने कहा, 'आज हम उन्हें आईसीयू से निकालकर कमरे में लाए जहां उन्हें उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह के साथ रखा गया है जिन्हें कोविड निमोनिया के कारण आज अस्तपाल में भर्ती कराया गया। दोनों का करीबी निरीक्षण किया जा रहा है।'

विज्ञापन


पत्नी भी हुई अस्पताल में भर्ती
मिल्खा सिंह की 82 वर्षीय पत्नी और भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर को कोविड निमोनिया के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को मोहाली के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पति का इलाज चल रहा है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने अपडेट में कहा, 'मिल्खा सिंह कृत्रिम आक्सीजन पर ही हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। हालांकि वह कमजोर हैं और हम उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह अपने खाने की मात्रा में इजाफा करें।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर निगेटिव आई थी। वहीं, पिछले बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दिन वह कोविड निमोनिया से पीड़ित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed