{"_id":"5f217824791747310d7ecb82","slug":"mercedes-to-conclude-formula-e-session-in-protest-against-racism-in-black-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लवाद के विरोध में फार्मूला ई सत्र का समापन काले रंग की कार से करेगी मर्सीडीज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नस्लवाद के विरोध में फार्मूला ई सत्र का समापन काले रंग की कार से करेगी मर्सीडीज
Wed, 29 Jul 2020 06:53 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
फॉर्मूला वन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नस्लवाद के खिलाफ विरोध के तहत मर्सीडीज की टीम बचे हुए फॉर्मूला ई सत्र में काले रंग की कार का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मर्सीडीज ने 2020 सत्र के लिए अपनी कार का रंग सिल्वर से काला कर दिया। टीम ने ट्विटर पर कहा, ‘हम नस्लवाद के खिलाफ हैं।’ उसने लिखा कि नस्लवाद और सभी तरह के भेदभाव के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए हमारी टीम इस सत्र की अंतिम छह रेस में सभी काले रंग की कार के साथ रेसिंग करेगी।’
विज्ञापन
छह बार के फार्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ही फार्मूला वन में अश्वेत विश्व चैंपियन हैं और वह नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में मुखर रहे हैं। उन्होंने फॉर्मूला वन की संचालन संस्था और अन्य ड्राइवरों से इस लड़ाई में और अधिक प्रयास करने का अनुरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन