फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Meghalaya Government assured of jobs and cash incentives to medal winners of National Games

National Games: मेघालय सरकार की पहल, राष्ट्रीय खेलों के पदकवीरों को नौकरी और नकद प्रोत्साहन का आश्वासन दिया

Fri, 07 Feb 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Feb 2025 09:10 AM IST
सार

असम राइफल्स रोइंग नोड की दो राइफलवुमैन किरण देवी और बी आनंदी ने लाइटवेट महिला डबल स्कल्स में कांस्य पदक जीता जिससे राज्य के पदकों की संख्या पांच हो गई और 2005 के राष्ट्रीय खेलों के दौरान मेघालय के एथलीटों द्वारा जीते गए पदकों की संख्या की बराबरी हो गई।

विज्ञापन
Meghalaya Government assured of jobs and cash incentives to medal winners of National Games
कोनरैड संगमा (मुख्यमंत्री, मेघालय) - फोटो : Twitter

विस्तार

मेघालय सरकार ने उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में राज्य के सभी पदक विजेताओं को नौकरी और नकद पुरस्कार देने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विकास राणा ने पुरुषों की कयाक क्रॉस एक्सट्रीम स्लालोम स्पर्धा में खेलों में राज्य का पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि इस साल की शुरुआत में एशियाई कैनो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली एलिजाबेथ विंसेंट ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


असम राइफल्स रोइंग नोड की दो राइफलवुमैन किरण देवी और बी आनंदी ने लाइटवेट महिला डबल स्कल्स में कांस्य पदक जीता जिससे राज्य के पदकों की संख्या पांच हो गई और 2005 के राष्ट्रीय खेलों के दौरान मेघालय के एथलीटों द्वारा जीते गए पदकों की संख्या की बराबरी हो गई।
विज्ञापन


खेल विभाग ने एक बयान में कहा, 'खेल नीति दिशानिर्देशों के अनुसार नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति और अतिरिक्त पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राज्य सरकार खेलों में सफल खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए राज्य की खेल नीति के आधार पर तंत्र भी जारी करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को री-भोई के 15 वर्षीय एथलीट इंद्र शर्मा ने पुरुषों की स्लैलम सी1 स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि पिनशंगैन कुर्बाह ने एक अन्य कैनोइंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राज्य की खेल नीति के अनुसार राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वालों को क्लास-3 स्तर का अधिकारी पद दिया जाएगा। साथ ही कानून लागू करने वाले संगठनों में पदक विजेताओं के लिए 15 प्रतिशत और राज्य सरकार में 10 प्रतिशत आरक्षण होगा।


स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1.5 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed