फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   meera bai chanu will leave the old technique of snatch that gives pain, starts practice in NIS

दर्द देने वाली स्नैच की पुरानी तकनीक छोड़ेंगी मीरा, एनआईएस में शुरू किया अभ्यास

Thu, 26 Aug 2021 04:19 PM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 04:19 PM IST
सार

  • टोक्यो की पदक विजेता लिफ्टिर ने एनआईएस में शुरू किया अभ्यास

विज्ञापन
meera bai chanu will leave the old technique of snatch that gives pain, starts practice in NIS
मीराबाई चानू - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की खुमारी उतारकर मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में नए अवतार में आने का फैसला किया है। वह स्नैच की उस तकनीक को तिलांजलि देने जा रही हैं जो अब तक उनके करियर में दर्द का कारण बनी रही है। इसी इरादे के साथ वह बुधवार को एनआईएस पटियाला में तैयारियां करने पहुंच गईं। टोक्यो के पदक विजेताओं में मीराबाई तैयारियां शुरू करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। कोच विजय शर्मा का कहना है कि मीरा को वापस फिटनेस पर लाने के लिए कम से कम 15 दिन लगेंगे। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मीरा स्नैच की नई तकनीक पर काम करेंगी। यह तकनीक ऐसी होगी जिससे उनके दांए कंधे पर दबाव नहीं पड़ेगा और यह एक ओर झुकेगा नहीं। एशियाई खेल कठिन होंगे। अगर मीरा को चीनी लिफ्टरों से पार पाना है तो उन्हें अपनी स्नैच को सुधारना ही होगा।

विज्ञापन


सफल रहीं तो बढ़ेगा मीरा का कुल वजन
मीरा भी मानती हैं कि नई तकनीक पर काम कर वह अपने कुल वजन को बढ़ा सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनके लिए शानदार होगा। मीरा ने कहा कि इतने सारे सम्मान समारोह के बाद वापस ट्रेनिंग हॉल में आना सुखद अहसाह है। मीरा अक्तूबर में सिंगापुर में होने वाली राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में खेलेंगी। उनका अगला लक्ष्य यही है। सफलता मिली तो स्नैच की नई तकनीक इसी चैंपियनशिप में अपना सकती हैं। नई तकनीक के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन उन्हें उम्मीद है वह इसमें सफल रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed