फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom vs Nikhat Zareen in finals of trials for Olympic Qualifiers

मैरीकॉम-निखत में होगा ओलंपिक क्वालीफायर ट्रायल्स का फाइनल मुकाबला

Sat, 28 Dec 2019 08:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Dec 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Mary Kom vs Nikhat Zareen in finals of trials for Olympic Qualifiers
मैरीकॉम और निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम शनिवार को अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के लिए महिला मुक्केबाजी ट्रायल्स के 51 किग्रा फाइनल में निखत जरीन के सामने होंगी। दोनों ने शुक्रवार को अपने पहले दौर के मुकाबलों में सर्वसम्मत फैसले में जीत हासिल की।

विज्ञापन


पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन निखत जरीन ने शुक्रवार को ज्योति गुलिया को जबकि कई बार की एशियाई चैंपियन मैरीकॉम ने रितु ग्रेवाल को मात दी। दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा शनिवार को समाप्त होगी। ओलंपिक क्वालीफायर के लिए चयन नीति पर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के ढुलमुल रवैये के बाद जरीन ने कुछ हफ्ते पहले छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम के खिलाफ ट्रायल की मांग कर हंगामा खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


मैरीकॉम ने कहा था कि वह बीएफआई की नीति का पालन करेंगी जिसने अंत में ट्रायल्स कराने का फैसला किया। बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक सम्मान समारोह में घोषणा कर हलचल मचा दी थी कि मैरीकॉम को उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण बिना किसी ट्रायल के ओलंपिक क्वालीफायर के लिये चुना जाएगा। इससे नाराज जरीन ने उचित मौका दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में विश्व युवा स्वर्ण पदकधारी साक्षी ने 57 किग्रा में एशियाई रजत पदक विजेता मनीषा मौन को हराया जबकि पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सिमरनजीत कौर ने 60 किग्रा में पवित्रा को शिकस्त दी। दोनों नतीजे सर्वसम्मत रहे। ओलंपिक क्वालीफायर अगले साल फरवरी में चीन में आयोजित किये जाएंगे।


महिला मुक्केबाजी में सभी पांच वर्गों -51 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 69 किग्रा और 75 किग्रा- का फैसला ट्रायल से ही होगा क्योंकि कोई भी मुक्केबाज विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। पुरूषों का दो दिवसीय ट्रायल कर्नाटक के बेलारी में रविवार से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed