विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिपः मैरीकॉम के बाद मंजू रानी, जमुना और लोवलिना ने भी किया पदक सुनिश्चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के उलान उदे शहर में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गुरुवार को छह बार की चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलो) महिला विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास में सबसे सफल मुक्केबाज बन गई, जिन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचकर आठवां पदक पक्का कर लिया जबकि पहली बार खेल रही मंजू रानी (48 किलो), जमुना बोरो (54 किलो) और लोवलिना बोरगोहैन (69 किलो) ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक सुनिश्चित कर लिए। लोवलिना बोरगोहैन ने भी पिछली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
तीसरी वरीयता प्राप्त मैरीकॉम ने कोलंबिया की वालेंशिया विक्टोरिया को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। हरियाणा की रानी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और पिछले बार की कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया की किम हयांग मि को 4-1 से मात दी। वहीं असम राइफल्स की बोरो ने जर्मनी की उर्सुला गोटलोब को इसी अंतर से हराया।
सेमीफाइनल में शनिवार को मैरीकॉम का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त तुर्की की बुसेनाज साकिरोग्लू से होगा जो यूरोपीय चैम्पियनशिप और यूरोपीय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता है। उन्होंने चीन की केइ जोंग्जू को क्वार्टर फाइनल में हराया। रानी का सामना अब थाईलैंड की सी रकसात से होगा, जिसने पांचवीं वरीयता प्राप्त यूलियानोवा असेनोवा से होगा। वहीं बोरो शीर्ष वरीयता प्राप्त एशियाई खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता हुआंग सियाओ वेन से होगा।
दो बार की कांस्य पदक विजेता कविता चहल (प्लस 81 किलो) हालांकि बेलारूस की कैटसियारिना कावालेवा से 0-5 से हार गई। मैरीकॉम ने संयम के साथ खेलते हुए अपने मौकों का इंतजार किया। उनका अनुभव उनकी सफलता की कुंजी साबित हुआ। उनके सीधे पंच काफी प्रभावी थे और उन्होंने विक्टोरिया के डिफेंस को भेद दिया।
इस जीत के साथ मैरीकोम ने टूर्नामेंट की सफलतम मुक्केबाज होने का अपना ही रिकार्ड तोड़ा। पदकों की संख्या के आधार पर वह पुरूष और महिला दोनों में सबसे सफल है। पुरुष वर्ग में क्यूबा के फेलिक्स सावोन ने सर्वाधिक सात पदक जीते हैं। मैरीकॉम के नाम अभी तक छह स्वर्ण और एक रजत पदक है, लेकिन वह 51 किलोवर्ग में पहली बार पदक जीतेगी।
पिछली बार वह क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। मैरीकॉम ने ओलंपिक कांस्य पदक (2012), पांच एशियाई खिताब, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण भी जीता है। इस साल उन्होंने गुवाहाटी में इंडिया ओपन और इंडोनेशिया में प्रेसिडेंट ओपन में स्वर्ण पदक जीता। वह राज्यसभा सदस्य भी है। तीन बार की एशियाई पदक विजेता चहल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उनके समूह में कम प्रतियोगी होने के कारण उन्हें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला था।
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफीइनल में पहुंची मैरी कॉम को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं उनके अगले मैच में जीत की कामना करता हूं। रिजिजू ने कहा कि पांच भारतीय खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल में हैं, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है, लेकिन मैरी कॉम ने एक बार फिर से पदक पक्का किया। वह पहले ही छह विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी है हैं। वह महान हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.