{"_id":"5ce6dc04bdec2207014a15d1","slug":"mary-kom-along-with-23-boxers-reached-into-indian-open-boxing-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ओपन: मैरीकॉम और पंघाल सहित 23 मुक्केबाज फाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इंडिया ओपन: मैरीकॉम और पंघाल सहित 23 मुक्केबाज फाइनल में
Thu, 23 May 2019 11:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 23 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mary Kom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) हमवतन निखत जरीन को 4-1 से मात देकर इंडिया ओपन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
मैरीकॉम के अलावा पांच और भारतीय महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गई। वहीं पुरुष वर्ग में 17 भारतीय फाइनल में पहुंचे। इनमें से 14 खिताब के लिए आपस में आमने सामने होंगे।
विज्ञापन
पूर्व वर्ल्ड यूथ चैंपियन सचिन सिवाच (52) ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन हमवतन गौरव सोलंकी को 5-0 से उलटफेर का शिकार बनाया।
उनके अलावा अमित पंघाल (52 किग्रा), शिव थापा (60 किग्रा), कविंदर बिष्ट (56 किग्रा), मनीष कौशिक (60 किग्रा), रोहित टोक्स (64 किग्रा), दीपक (49 किग्रा), गोविंदर कुमार (49 किग्रा), आशीष (69 किग्रा),दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा), मनीश पवार (81 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), सुमित सांगवान (91 किग्रा), सतीश कुमार और नवीन कुमार दोनों (प्लस 91 किग्रा) फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
गौरव बिधुड़ी सहित 14 को सेमीफाइनल में हार कर कांसे से संतोष करना पड़ा।