{"_id":"5a9cb3164f1c1b0a7b8ba5ab","slug":"manu-bhaker-won-gold-medal-in-issf-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF World Cup: कभी चोट के कारण छोड़ दी थी मुक्केबाजी, अब देश के लिए एयर पिस्टल में जीता गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISSF World Cup: कभी चोट के कारण छोड़ दी थी मुक्केबाजी, अब देश के लिए एयर पिस्टल में जीता गोल्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
manu bhaker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में हरियाणा की मनु भाकर ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर कब्जा किया है। इससे पहले मनु पिछले साल दिसंबर में जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 16 वर्षीय मनु ने सिर्फ दो साल पहले ही निशानेबाजी शुरू की थी। अब मनु बड़ी तेजी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिताब जीत रही हैं। पिछले साल दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए थे। खास बात यह है कि इससे पहले मनु मुक्केबाजी किया करती थीं।
विज्ञापन
एक साक्षात्कार में मनु ने खुद बताया कि निशानेबाजी से पहले वह मुक्केबाजी और थांग टा ( मणिपुरी मार्शल आर्ट) करती थीं। वह ऐसे खेल इसलिए खेलती थी क्योंकि उन्हें अपने विरोधियों को मारना अच्छा लगता था। मुक्केबाजी के दौरान उनकी आंख में चोट आ गई थी, जिसके बाद मनु की मां ने उन्हें यह खेल खेलने से मना कर दिया।
विज्ञापन