फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manu bhaker won gold medal anish bhanwala won title

मनु ने जीता साल का 9वां गोल्ड, अनीश ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल में जीता खिताब

Fri, 13 Jul 2018 05:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
manu bhaker won gold medal anish bhanwala won title
मनु भाकर

युवा निशानेबाज मनु भाकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी करते हुए बृहस्पतिवार को पिछले एक साल में अपना नौवां अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। प्रतिभावान अनीश भानवाला भी मीटिंग ऑफ शूटिंग होप्स टूर्नामेंट में खिताब जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन


यह एक जूनियर टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन चेक गणराज्य के पिल्सेन में सैन्य शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 238 .7 अंकों के साथ खिताब पर कब्जा किया। फ्रांस की कैमिली जेद्रेवस्की (234.1) दूसरे और स्लोवाकिया की मार्टिना मर्साल्कोवा (212.9) तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


भारत की देवांशी राणा 130.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। अनीश ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 40 में से 33 हिट के साथ पीला तमगा जीता। स्थानीय दावेदार मात्ज रामपुला ने 30 हिट के साथ रजत पदक जीता जबकि भारत के अन्हद जवांदा ने 21 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु और अनीश शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ने इस साल जूनियर विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते। मनु मार्च में मैक्सिको में सीनियर विश्व कप चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी भी बनी। मनु इससे पहले क्वालिफाइंग राउंड में 574 अंक के साथ शीर्ष पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed