फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manika batra and G Sathiyan achieve career best TT rankings

टेबल टेनिस रैंकिंगः मनिका बत्रा-जी साथियान करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Sun, 04 Nov 2018 07:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Manika batra and G Sathiyan achieve career best TT rankings
manika batra - फोटो : file photo

भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की रविवार को जारी ताजा रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंच गए। कॉमनवेल्थ गेम्स में एकल स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मनिका अपनी रैंकिंग में दो पायदान के सुधार से 53वें स्थान पर आ गई। 

विज्ञापन


अर्जुन पुरस्कार विजेता 23 साल की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने के अलावा एशियाई खेलों के मिश्रित टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया था। शीर्ष 100 में वह इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी है। 
विज्ञापन


साथियान भी एक स्थान की सुधार के साथ रैंकिंग में 35वें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक के साथ एशियाई खेलों में कांस्य (पुरुष टीम स्पर्धा) पदक हासिल किया था। अनुभवी अचंत शरत कमल रैंकिंग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं जो पहले की तरह 31वें स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed