{"_id":"611486d6ec1879492d4d2c6c","slug":"mahavir-phogat-says-if-vinesh-broken-discipline-in-tokyo-olympics-then-suspension-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: विनेश फोगाट के ताऊ ने कहा, अगर अनुशासन तोड़ा है तो निलंबन सही","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: विनेश फोगाट के ताऊ ने कहा, अगर अनुशासन तोड़ा है तो निलंबन सही
Thu, 12 Aug 2021 07:56 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:56 AM IST
सार
- महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश ने खेल के दौरान दूसरी कंपनी की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे महासंघ ने अनुशासनहीनता माना है
- विनेश को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है
विज्ञापन
विनेश फोगाट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विनेश फोगाट को अस्थायी तौर पर निलंबित करने पर उनके परिजनों ने कहा कि यदि इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में वास्तव में अनुशासनहीनता दिखाई तो फिर कुश्ती महासंघ का फैसला सही है। महावीर विनेश के ताऊ और बचपन के कोच भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विनेश ने खेल के दौरान दूसरी कंपनी की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे महासंघ ने अनुशासनहीनता माना है। यदि यह अनुशासनहीनता है तो उसका विनेश को सबक मिलना चाहिए। अब विनेश भी अपना पक्ष रखेगी। विनेश को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
महावीर ने कहा कि खेलों में कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करता है। मैंने भी अपने बच्चों को खेलों के दौरान अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो में दूसरे मुकाबले के दौरान विनेश का रक्तचाप नीचे चला गया था जिसके कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन