{"_id":"5fe47c468ebc3e3d5a44e54e","slug":"maharashtra-kishore-made-ginij-world-record-at-the-age-of-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के लाल का कमाल, 14 साल की उम्र में बनाया नया ‘गिनीज रिकॉर्ड’","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महाराष्ट्र के लाल का कमाल, 14 साल की उम्र में बनाया नया ‘गिनीज रिकॉर्ड’
Thu, 24 Dec 2020 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लातूर (महाराष्ट्र)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लातूर (महाराष्ट्र)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : social Media
महाराष्ट्र के लातूर के 14 वर्षीय किशोर ने ‘टेबल टेनिस’ पैडल का इस्तेमाल कर एक घंटे में सबसे अधिक 9512 'ऑल्टरनेट हिट' का 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया।
विज्ञापन
‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की वेबसाइट के अनुसार, पी. हरिकृष्णा ने इस साल एक अक्तूबर को पिछले एक हजार हिट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। शहर स्थित ‘राजा नारायणलाल लाहोटी इंग्लिश स्कूल’ ने 20 दिसम्बर को हरिकृष्णा को सम्मानित किया, जहां बच्चा नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
हरिकृष्णा ने इस मौके पर अपने माता-पिता और स्कूल को हमेशा उनको प्रोत्साहित करने का श्रेय दिया।