फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Lovlina Borgohain, Nikhat zareen, Pooja rani qualifies for indian team for World Championships

World Boxing Championships: लवलीना, निकहत और पूजा विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

Thu, 10 Mar 2022 01:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 10 Mar 2022 01:10 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा), अनुभवी निकहत जरीन (52 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है। तीनों स्टार मुक्केबाजों ने तीन दिन के ट्रायल के बाद बुधवार को इस्तांबुल में मई में होने वाली चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
Lovlina Borgohain, Nikhat zareen, Pooja rani qualifies for indian team for World Championships
लवलीना बौरगैन - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा), अनुभवी निकहत जरीन (52 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है। तीनों स्टार मुक्केबाजों ने तीन दिन के ट्रायल के बाद बुधवार को इस्तांबुल में मई में होने वाली चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन


लवलीना ने युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी को हराया। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप के लिए लवलीना के स्वत: चयन का विरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन


लवलीना की टोक्यो में 69 किग्रा में कांस्य पदक जीतने के बाद यह पहली प्रतियोगिता होगी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) की प्रतियोगिताओं में अब 69 किग्रा में मुकाबले नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण विश्व चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया था और अब इसका आयोजन छह से 21 मई तक किया जाएगा। विश्व चैंपियनशिप के 12 भार वर्गों के अलावा एशियाई खेलों के लिए भी तीन भार वर्गों (57 किग्रा, 60 किग्रा और 75 किग्रा) में चयन की पुष्टि की गई। मनीषा को 57 किग्रा, जैसमीन को 60 किग्रा और अनुभवी स्वीटी बूरा को 75 किग्रा में चुना गया है।

इस महीने के शुरू में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनने के बाद जरीन का चयन तय था। इसी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू (48 किग्रा) ने भी विश्व चैम्पियनशिप टीम में जगह बनाई है।


महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम: 
नीतू (48 किग्रा), अनामिका (50 किग्रा), निकहत जरीन (52 किग्रा), शिक्षा (54 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा), जैसमीन (60 किग्रा), परवीन (63.5 किग्रा), अंकुशिता बोरो (66 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा), स्वीटी बूरा (75 किग्रा), पूजा रानी (81 किग्रा), और नंदिनी (81 किग्रा से अधिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed