{"_id":"5e9602c78ebc3e768c0d8c6b","slug":"lockdown-extension-sai-extends-suspension-of-camps-until-may-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के कारण साई में भी तीन मई तक नहीं चलेंगे ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लॉकडाउन के कारण साई में भी तीन मई तक नहीं चलेंगे ट्रेनिंग सेंटर
Wed, 15 Apr 2020 12:06 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण
- फोटो : social Media
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के देश भर के सभी ट्रेनिंग कैंप तीन मई तक स्थगित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
साई सूत्रों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मंगलवार को पीटीआई से कहा, 'लॉकडाउन के कारण साई के सभी कैंप 14 अप्रैल तक स्थगित किए गए थे। हम 14 अप्रैल के बाद आगे के बारे में फैसला करने पर विचार कर रहे थे लेकिन अब जबकि लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो शिविर भी तीन मई तक स्थगित रहेंगे।'
विज्ञापन
भाला फेंक के स्टार ऐथलीट नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को हालांकि साई हॉस्टलों में रहने की अनुमति दी जाएगी। चोपड़ा पिछले महीने तुर्की से लौटने के बाद एनआईएस पटियाला में हैं।
विज्ञापन