फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Liverpool beat Manchester United 4-0 to regain top spot in Premier League

Premier League: लिवरपूल की मैनचेस्टर पर 4-0 से जीत में सालाह बने हीरो, प्रीमियर लीग में शीर्ष पर पहुंची टीम

Wed, 20 Apr 2022 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

रोनाल्डो के बिना खेल रही मैनचेस्टर युनाइटेड को लिवरपूल ने न सिर्फ 4-0 से पराजित किया बल्कि इंग्लिश प्रीमियर लीग में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया। सालाह के दो गोल ने 20 बार की प्रीमियर लीग विजेता मैनेचेस्टर की दिल तोड़ने वाली हार लिखी।

विज्ञापन
Liverpool beat Manchester United 4-0 to regain top spot in Premier League
लिवरपूल बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रही मैनचेस्टर यूनाइटेड को लिवरपूल ने न सिर्फ 4-0 से पराजित किया बल्कि इंग्लिश प्रीमियर लीग में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया। मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह के दो गोल ने 20 बार की इंग्लिश प्रीमियर लीग विजेता मैनेचेस्टर की दिल तोड़ने वाली हार लिखी। इसके साथ ही सालाह ने पिछले आठ मैचों से चला रहा अपना गोल का सूखा खत्म किया। मैनचेस्टर की इस हार के साथ उसकी लीग में पहले चार स्थान में आने की संभावनाओं को झटका लगा है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो चैंपियंस लीग का टिकट हासिल नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


12 मार्च के बाद सालाह ने पहला गोल किया
सच्चाई यह है कि पहले पांच मिनट में ही लिवरपूल ने मैनचेस्टर की हार लिख दी। इससे पहले लिवरपूल ने मैनचेस्टर को सालेह की हैट्रिक की बदौलत 5-0 से करारी हार दी थी। पांचवें मिनट में लुइस डियाज ने सालेह की मदद से पहला गोल किया। मैनचेस्टर के गोलकीपर डेविड डि गिया दोनों के हमले को देखते रह गए। सालाह ने मैनचेस्टर के घावों पर नमक छिड़कते हुए 22वें मिनट में अपना पहला गोल कर स्कोर 2-0 से लिवरपूल के पक्ष में कर दिया। 12 मार्च के बाद सालाह का यह लिवरपूल के लिए पहला गोल था। हॉफ टाइम तक यही स्कोर था। सालाह ने मैच के बाद कहा भी उन्होंने हमेशा एक पर एक की स्थिति में गेंद दी जिससे उनके लिए काम आसान हो गया।
विज्ञापन


सादियो माने ने भी किया गोल
सेनेगल के स्टार स्ट्राइकर सादियो माने ने 68वें मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 किया और 85वें मिनट में सालेह ने एक और गोल कर मैनचेस्टर की हार 4-0 से लिख दी। कोच जुर्गेन क्लॉप के लिए यह जीत काफी बड़ी रही। एक तो उन्हें ईपीएल में सर्वोच्च स्थान मिला। अगले माह उन्हें चेल्सी के खिलाफ एफए कप का फाइनल खेलना है। फिर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत विलारियल के साथ होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी अगर अपने अगले मुकाबले में ब्राइटन को हरा देती है तो लिवरपूल की दो अंकों की बढ़त समाप्त हो जाएगी और सिटी फिर से सर्वोच्च स्थान पर जाएगा। मैच के बाद निराश यूनाइटेड के पुर्तगाली स्ट्राइकर ब्रूनो फर्नांडीज ने कहा कि लग रहा था कि लिवरपूल खिताब के लिए संघर्ष कर रही है और उनक टीम हथियार डाले बैठी थी।


जब रोनाल्डो के समर्थन में उतरे यूनाइटेड और लिवरपूल के समर्थक
ऐसा कम देखने को मिलता है, लेकिन मैच से पहले लिवरपूल और मैनचेस्टर के समर्थकों ने मिलकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जुड़वां बेटे के निधन पर संवेदना जताई। प्रशंसकों ने स्टेडियम में हाथ में बैनर ले रखे थे, जिन पर लिखा था कि इस दुख की घड़ी में वे रोनाल्डो और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। रोनाल्डो को इस मैच में खेलना था, लेकिन दो दिन पूर्व उनके नवजात जुड़वां बेटे का निधन हो गया, जबकि जुड़वां बेटी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed