{"_id":"5fc3de0b8ebc3e9b9b455c8f","slug":"lewis-hamilton-won-the-bahrain-formula-one-grand-prix-for-mercedes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज टीम के लिए जीता बहरीन ग्रां प्री खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज टीम के लिए जीता बहरीन ग्रां प्री खिताब
Sun, 29 Nov 2020 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनामा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनामा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन
- फोटो : social media
ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने रविवार को रोमेन ग्रोसजेन को पछाड़कर मर्सिडीज टीम के लिए बहरीन ग्रां प्री खिताब अपने नाम किया। सात बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले ब्रिटिश के 35 वर्षीय ड्राइवर हैमिल्टन की यह 95वीं जीत है।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में इसी महीने हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने पक्का किया था। इस मामले में हैमिल्टन ने जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07 खिताब) के सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने 2013 में मर्सीडीज टीम में शूमाकर की ही जगह ली थी।
विज्ञापन
