{"_id":"5f3973290362017b95090845","slug":"lewis-hamilton-wins-spanish-gp-for-88th-career-victory-in-formula-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुईस हैमिल्टन ने जीता स्पेनिश ग्रां प्री फार्मूला वन रेस का खिताब, दर्ज की करियर की 88वीं जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लुईस हैमिल्टन ने जीता स्पेनिश ग्रां प्री फार्मूला वन रेस का खिताब, दर्ज की करियर की 88वीं जीत
Mon, 17 Aug 2020 07:27 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन
- फोटो : social media
लुईस हैमिल्टन ने रविवार को स्पेनिश ग्रां प्री जीत ली जो उनके फार्मूला वन करियर की 88वीं जीत है। हैमिल्टन अब माइकल शुमाकर के फार्मूला वन में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड से सिर्फ तीन जीत पीछे हैं।
विज्ञापन
इस जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंक तालिका में 37 अंक की बढ़त बना ली है। मर्सीडीज के हैमिल्टन ने दूसरे स्थान पर रहे मैक्स वेरस्टापेन को 24 सेकंड के बड़े अंतर से पछाड़ा। वेरस्टापेन पिछली नौ रेस में आठ बार पोडियम पर जगह बनाने में सफल रहे हैं। वालटेरी बोटास ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन