{"_id":"5f4bd21138ce2c395a6d541c","slug":"lewis-hamilton-triumphant-in-belgium-for-89th-career-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुईस हैमिल्टन ने जीता बेल्जियम ग्रां प्री का खिताब, दर्ज की करियर की 89वीं जीत ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लुईस हैमिल्टन ने जीता बेल्जियम ग्रां प्री का खिताब, दर्ज की करियर की 89वीं जीत
Mon, 31 Aug 2020 07:04 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
लुईस हैमिल्टन ने रविवार को यहां बेल्जियम ग्रां प्री जीतकर करियर का 89वां खिताब अपने नाम कर लिया है। वह शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखे थे। अब वह माइकल शूमाकर के फार्मूला वन रिकॉर्ड से दो जीत पीछे हैं।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन हैमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की और इसके बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने मर्सीडीज के अपने साथी वल्टारी बोटास को आठ सेकेंड से जबकि रेड बुल्स के मैक्स वर्सटाप्पन को 15 सेकंड से पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
रेनॉल्ट के डेनियल रिकार्डो ने चौथा स्थान हासिल किया और सबसे तेज लैप के कारण उन्हें अतिरिक्त अंक भी मिला। हैमिल्टन की सात रेस में यह पांचवीं जीत है और चैंपियनशिप में उन्होंने बोटास पर 47 अंक की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन