फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Lewis Hamilton and Max Verstappen collide and crash out of Italian GP

VIDEO: नौ साल में पहली जीत, रिकियार्डो ने जीती इटैलियन ग्रां प्री, वर्स्टापेन-हैमिल्टन हुए दुर्घटना का शिकार

Sun, 12 Sep 2021 09:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंजा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 09:48 PM IST
सार

  • मैकलारेन के डेनियल रिकियार्डो ने जीती इटैलियन ग्रां प्री
  • मैक्स वर्स्टापेन और लुईस हैमिल्टन हुए दुर्घटना का शिकार 

विज्ञापन
Lewis Hamilton and Max Verstappen collide and crash out of Italian GP
लुईस हैमिल्टन और मैक्स वर्स्टापेन टकराए - फोटो : social media

विस्तार

मैकलारेन के डेनियल रिकियार्डो ने रविवार को इटैलियन ग्रां प्री अपने नाम की। वहीं, चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मैक्स वर्स्टापेन और गत चैंपियन लुईस हैमिल्टन दुर्घटना का शिकार हो गए। यह मैकलारेन की करीब नौ वर्षों में पहली जीत है। इससे पहले 2012 में उसके लिए जेनसन बटन ने ब्राजील में जीत हासिल की थी। मोनाको में 2018 के बाद रिकियार्डो की भी यह पहली जीत है। वह टीम के साथी लैंडो नौरिस से 1.747 सेकंड और वालटेरी बोटास से 4.921 सेकंड आगे रहे।

विज्ञापन


बोटास ने नए इंजन के कारण लगे जुर्माने के बाद ग्रिड में अंतिम स्थान से शुरुआत करने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। मगर रेस का 'टर्निंग प्वाइंट' 26वीं लैप में आया जब लुईस हैमिल्टन ट्रैक पर वर्स्टापेन के बिलकुल आगे आ गए। रेड बुल के ड्राइवर ने मोड़ पर अंदर की ओर आने की कोशिश की जबकि सात बार के चैंपियन हैमिल्टन ने बचने का प्रयास किया। पर दोनों की कार के बीच संपर्क हुआ और दोनों की कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार की कॉकपिट पर सुरक्षा के लिए बनी रिंग के कारण हैमिल्टन गंभीर चोट से बच गए।
विज्ञापन

 


गुस्साए वर्स्टापेन ने टीम रेडियो पर कहा, 'जब तुम जगह नहीं छोड़ते तो ऐसा ही होता है।' दोनों ड्राइवर अपनी कार से बाहर निकलकर आये, हालांकि मर्सिडीज के हैमिल्टन ने निकलने में ज्यादा समय लगाया। इस टकराव के बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed