{"_id":"5cab802fbdec22143a67fabf","slug":"kynan-chenai-top-indian-in-mens-trap-at-al-ain-shotgun-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"काइनान शॉटगन विश्व कप की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में शीर्ष भारतीय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
काइनान शॉटगन विश्व कप की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में शीर्ष भारतीय
Mon, 08 Apr 2019 10:39 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
काइनान चेनाई
- फोटो : pti
ओलंपियन काइनान चेनाई यूएई के अल ऐन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप चरण की पुरुष ट्रैप स्पर्धा के क्वालीफाइंग चरण के पहले दिन 50 में से 49 अंक जुटाकर भारतीय निशानेबाजों के बीच शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में शिरकत कर चुके 28 साल के इस निशानेबाज को मंगलवार को क्वालीफाइंग के तीन और दौर खेलने हैं। काइनान के टीम के साथी पृथ्वीराज तोंडईमान ने 48 जबकि जोरावर सिंह संधू ने 47 अंक जुटाए।
विज्ञापन
स्पर्धा में हिस्सा ले रहे 142 निशानेबाजों में से 11 ने परफेक्ट 50 का स्कोर बनाया। काइनान 12वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि पृथ्वीराज और जोरावर क्रमश: 43वें और 57वें स्थान पर हैं। दूसरी तरफ फ्रांस की केरोल कोरमेनियर ने महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
भारत की शगुन चौधरी 115 अंक के साथ 26वें स्थान पर रही। राजेश्वरी कुमार (109) ने 50वां जबकि वर्षा वर्मन (92) ने 69वां स्थान हासिल किया। केरोल और रजत पदक विजेता जर्मनी की क्रिस्टी बार को इस स्पर्धा से ओलंपिक कोटा मिले।