फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju Advises India's Athletes to Not Shake Hands with People As Coronavirus Spreads

किरेन रिजिजू ने दी खिलाड़ियों को कोरोनावायरस से बचने की सलाह, कहा- लोगों से हाथ मत मिलाओ

Thu, 05 Mar 2020 04:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Mar 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju Advises India's Athletes to Not Shake Hands with People As Coronavirus Spreads
किरण रिजिजू - फोटो : ANI

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खतरनाक कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते गुरूवार को देश के खिलाड़ियों को चेताया और ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलते समय हाथ मिलाने और करीबी संपर्क से बचना चाहिए।

विज्ञापन


रिजिजू ने ट्वीट किया कि मैं अपने खिलाड़ियों और आम नागरिकों को भी लोगों से मिलते समय सतर्क रहने की सलाह दूंगा। कभी कभार हाथ मिलाना या गले लगाना बिलकुल जरूरी नहीं होता। उन्होंने कहा कि हम अपने पारपंरिक अभिवादन के तरीके जैसे नमस्ते, सलाम, जय हिंद और कई अन्य स्थानीय शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार पहले ही कह चुकी है कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखना चाहिए और उसने राष्ट्रीय खेल महासंघों को कहा है कि कोरोना वायरस के चलते उन्हें खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में भाग लेने और ट्रेनिंग कार्यक्रम की योजना बनाने में सतर्कता बरतनी चाहिए। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 29 मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 90,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed