{"_id":"5e0abbce8ebc3e88010674db","slug":"kho-kho-national-championship-railways-in-men-and-aai-won-title-in-women-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे, पुरुष और एएआई महिला वर्ग में बना खो-खो का राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रेलवे, पुरुष और एएआई महिला वर्ग में बना खो-खो का राष्ट्रीय चैंपियन
Tue, 31 Dec 2019 08:39 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
खो-खो चैंपियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
रेलवे ने पुरुष और भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी (एएआई) ने महिला वर्ग में 53वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। महाराष्ट्र को दोनोें वर्गों में नजदीकी मुकाबले में हारकर उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में रेलवे ने फाइनल में गत चैंपियन महाराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में 15-14 से पराजित किया। रेलवे पिछली बार उपविजेता रहा था। वहीं महिलाओं में एएआई ने महाराष्ट्र को 9-8 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन