फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   Khelo India Youth Games: Maharashtra again winner, host Tamil Nadu became runner-up and Haryana third position

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र फिर बना विजेता, मेजबान तमिलनाडु उपविजेता और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा

Wed, 31 Jan 2024 10:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jan 2024 10:40 PM IST
सार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि 26 खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 4454 एथलीटों ने इनमें भाग लिया। अच्छी बात यह रही कि प्रतिभागियों में लड़के (2307) और लड़कियों (2147) की संख्या लगभग बराबर रही।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Maharashtra again winner, host Tamil Nadu became runner-up and Haryana third position
खेलो इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ खेलों में गत विजेता महाराष्ट्र ने एक बार फिर अपना वर्चस्व स्थापित करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। महाराष्ट्र ने 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य पदक जीते। मेजबान तमिलनाडु ने हरियाणा को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु ने 38 स्वर्ण, 21 रजत और 39 कांस्य समेत कुल 98 पदक जीते, जबकि गत उपविजेता हरियाणा को इस बार तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उसने 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य पदक जीते। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को समापन समारोह के मौके पर इन तीनों राज्यों को ट्रॉफियां प्रदान कीं।
विज्ञापन


4454 एथलीटों ने की शिरकत
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि 26 खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 4454 एथलीटों ने इनमें भाग लिया। अच्छी बात यह रही कि प्रतिभागियों में लड़के (2307) और लड़कियों (2147) की संख्या लगभग बराबर रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में देश को खेलों का पावरहाउस बनाना चाहते हैं। इन खेलों के जरिए इस सपने को साकार करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


30 मीट रिकॉर्ड बने
इन खेलों के दौरान कुल 30 मीट और राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड बने। 22 रिकॉर्ड वेटलिफ्टिंग में और 8 रिकॉर्ड एथलेटिक्स में स्थापित किए गए। हरियाणा के सात और महाराष्ट्र के छह खिलाडिय़ों ने रिकॉर्ड स्थापित किए। रोहतक (हरियाणा) की वेटलिफ्टर संजना ने 76 भार वर्ग में पांच रिकॉर्ड स्थापित किए। हांगझोऊ एशियाई खेलों में खेलने वाली तेलंगाना की तैराक विृति अग्रवाल ने पांच स्वर्ण पदक जीते। इन खेलों में एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली तीरंदाज अदिति स्वामी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed