{"_id":"5a574ada4f1c1b6e188b457e","slug":"kerala-blasters-beat-delhi-dynamos-with-3-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: इस खिलाड़ी की हैट्रिक से केरला ब्लास्टर्स ने दिल्ली डायनामोज को 3-1 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISL: इस खिलाड़ी की हैट्रिक से केरला ब्लास्टर्स ने दिल्ली डायनामोज को 3-1 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
इयान ह्यूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में मौजूदा रनर अप केरला ब्लास्टर्स ने दिल्ली डायनामोज को 3-1 से हराया। केरला ब्लास्टर्स के इयान ह्यूम इस मैच के हीरे रहे। ह्यूम ने अपनी टीम के लिए शानदार हैट्रिक लगाई, जिसकी बदौलत केरला ने दिल्ली डायनामोज पर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली की तरफ से एकमात्र गोल करने वाले खिलाड़ी प्रीतम कोटाल रहे। भारतीय अंडर -17 के खिलाड़ी प्रीतम कोटाल ने 44वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। इसके अलावा केरला ब्लास्टर्स की तरफ से गोल की हैट्रिक लगाने वाले ह्यूम ने 12वें , 78वें और 83वें मिनट में शानदार गोल किए।
विज्ञापन
केरला ब्लास्टर्स की इस दूसरी जीत के बाद अब टीम के 11 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही केरला ब्लास्टर्स तालिक में छटे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली डायनामोज की हार का सिलसिला यहां भी जारी रहा। 9 मैच खेलने के बाद टीम 4 अंकों के साथ तालिका में 10वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
केरला ब्लास्टर्स ने अपने सहमालिक सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में शुरू में ही बढ़त बना ली थी। केरला ब्लास्टर्स की तरफ से पहला गोल बेशक ह्यूम ने किया हो, लेकिन इसका श्रेय पेकुसन को जाता है जिन्होंने बाएं छोर से कोटाल को छकाकर गेंद को बॉक्स के अंदर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने गैब्रियल सिचेरो को छकाया और ह्यूम को बहुत अच्छा पास दिया, जिसकी मदद से ह्यूम आसानी से गोल दाग सके।