फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kapur and Company lead India charge on Day 1 of Panasonic Open

शिव कपूर सहित चार भारतीय गोल्फर संयुक्त तीसरे नंबर पर

Thu, 14 Nov 2019 09:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 Nov 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Kapur and Company lead India charge on Day 1 of Panasonic Open
शिव कपूर - फोटो : ट्विटर

भारतीय गोल्फर शिव कपूर, अर्जुन प्रसाद, एम धर्मा और शंकर दास ने एक समान पांच अंडर 67 का कार्ड खेला। इससे यह चारों भारतीय गोल्फर पैनासोनिक ओपन इंडिया के पहले दिन संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। थाईलैंड के इतिपाट बुरानतनयारात ने आठ अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाया और वह एकल बढ़त पर हैं।

विज्ञापन


धुंध से खराब दृश्यता के कारण पहले दौर का खेल चार घंटे और दस मिनट की देरी से सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पहले सत्र में 60 गोल्फरों ने अपना राउंड पूरा किया जबकि दूसरे सत्र के 66 गोल्फर अपना पहला राउंड  शुक्रवार को पूरा करेंगे। कपूर ने पांच बर्डी बनाई और इस बीच एक भी बोगी नहीं की। उन्होंने 15वें होल से शुरुआत करके अपने पहले चार होल में तीन बर्डी बनाई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने छठे और दसवें होल में भी बर्डी की। अर्जुन अटवाल ने 69 का कार्ड खेला और वह हमवतन विराज मदप्पा और आदिल बेदी के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं। जीव मिल्खा सिंह उनसे एक शॉट पीछे हैं और ओम प्रकाश चौहान और गौरव प्रताप सिंह के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर हैं। एशियाई टूर में अपना 300वां टूर्नामेंट खेल रहे ज्योति रंधावा 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त 33वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed